पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने किया पाॅलिटेक्निकल मैदान का निरीक्षण

Saturday, October 21, 2023 - 20:23
0
पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने किया पाॅलिटेक्निकल मैदान का निरीक्षण

हाथरस-21 अक्टूबर । नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी  ने पाॅलिटेक्निकल कॉलेज के मैदान में पहुंच कर  निरीक्षण  किया  तथा साफ-सफाई के कार्य को देखते हुए जल्द से जल्द पाॅलिटेक्निकल  मैदान में होने वाले दशहरा  मेले को देखते हुए तैयारियों को पूर्ण करने के लिए सभी कर्मचारियों, सुपरवाइजर  को आदेशित किया।          
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी ने कहा कि  मेले में आने-जाने वाले लोगों को कोई भी दिक्कत का सामना नहीं करना पडे तथा यह मेला  हर वर्ष  दशहरा का मेला आगरा रोड़ स्थित पाॅलिटेक्निकल मैदान में लगता  है। जिसमें भारी संख्या में लोग रावण दहन को देखने के लिए आते हंै। परन्तु इस मैदान में पिछले काफी समय से जलभराव की समस्या थी, जिसका दौरा कर पालिका अध्यक्ष के पति व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने रावण मेले को ध्यान में रखते हुए पाॅलिटेक्निकल के मैदान का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था हेतु निर्देशित किया था।  जलनिकासी के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को तथा पाॅलिटेक्निकल के मैदान में भरे जल को सीवर सैक्शन मशीन तथा जे.सी.बी. द्वारा निकलवा दिया गया है तथा ग्राउंड के सूख जाने के बाद जेसीबी मशीन द्वारा उसके समतलीकरण का कार्य चल रहा हैं। शीघ्र ही सभी तैयारियॉ पूर्ण कर ली जाएंगी ।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ नगर पालिका परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा भाजपा नेता विपुल गौड़ , गौरव अग्निहोत्री अरविंद चैधरी आदि भी मौजूद थे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User