पारदी महिलाओं ने हनुमान चौराहे पर किया चक्काजाम, प्रशासन को सौंपा आवेदन

Oct 9, 2025 - 22:43
Oct 9, 2025 - 22:44
 0  297
पारदी महिलाओं ने हनुमान चौराहे पर किया चक्काजाम, प्रशासन को सौंपा आवेदन

गुना (आरएनआई) जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम बीलाखेड़ी की डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं ने गुरुवार को हनुमान चौराहे न्यायालय गेट के सामने अचानक चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि गांव के कुछ पारदी बदमाशों ने उनके खेतों पर कब्जा कर लिया है और उन्हें खेती नहीं करने दी जा रही है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर इन्हें जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कई बार धरनावदा थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से वे मजबूर होकर सडक़ पर उतरी हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0