पहले चरण का नामांकन अंतिम दिन; NDA के उम्मीदवार तय, महागठबंधन में उलझन बरकरार

Oct 17, 2025 - 11:05
 0  135
पहले चरण का नामांकन अंतिम दिन; NDA के उम्मीदवार तय, महागठबंधन में उलझन बरकरार

पटना (आरएनआई)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन है। एनडीए ने अपने अधिकतर उम्मीदवार तय कर दिए हैं और 60% से ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके विपरीत महागठबंधन अब भी सीट बंटवारे के सूत्र पर सहमति नहीं बना सका है।

महागठबंधन की स्थिति:

सीट बंटवारे पर अब भी असमंजस।

तेजस्वी यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन दाखिल किया, लेकिन आधिकारिक गठबंधन फॉर्मूला तय नहीं।

कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

राजद ने भी कुछ पुराने विधायकों और नए चेहरों को सिंबल दिया है, पर कुल सीट संख्या घोषित नहीं हुई।

वाम दलों के 80% से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया है।

विवाद की वजहें:
सूत्रों के मुताबिक कई सीटों पर कांग्रेस और राजद के बीच टकराव जारी है। कांग्रेस 2020 की तरह इस बार भी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और अपनी रणनीति अलग से आगे बढ़ा रही है। राजद और वामदल इसके लिए तैयार नहीं।

संभावित फॉर्मूला (सूत्रों के अनुसार):

राजद: 136 सीटें

कांग्रेस: 61 सीटें

वामदल: 31 सीटें

वीआईपी: 15 सीटें (साथ ही डिप्टी सीएम पद की मांग)

उधर वीआईपी पार्टी लगातार उपमुख्यमंत्री पद और प्रभावी हिस्सेदारी के लिए दबाव बना रही है, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.