पहलगाम हमले के बाद कश्मीर घाटी में 14 लोकल आतंकियों की सूची जारी, सुरक्षाबलों ने शुरू की उलटी गिनती

Saturday, April 26, 2025 - 15:40
Updated: 2 years ago
0
पहलगाम हमले के बाद कश्मीर घाटी में 14 लोकल आतंकियों की सूची जारी, सुरक्षाबलों ने शुरू की उलटी गिनती

जम्मू-कश्मीर (आरएनआई) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। सेना के जवान हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश में लगे हुए हैं। इसी बीच कश्‍मीर घाटी में मौजूद लोकल आतंकियों की एक लिस्‍ट जारी कर दी गई है। जिसके साथ ही घाटी में मौजूद आतंकवादियों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

लिस्ट के अनुसार कश्मीर में कुल 14 लोकल आतंकी ऐक्टिव हैं। सोपोर में लश्कर का एक लोकल आतंकी ऐक्टिव। अवंतीपुरा में जैश का एक आतंकी ऐक्टिव है। पुलवामा में लश्कर और जैश के दो-दो लोकल आतंकी ऐक्टिव हैं। सोपियान में एक हिजबुल और चार लश्कर के आतंकी एक्टिव हैं। वहीं अनंतनाग में हिजबुल के दो लोकल आतंकी ऐक्टिव बताए जा रहे हैं। जबकि कुलगाम में लश्कर का एक लोकल आतंकी ऐक्टिव है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User