सुलतानपुर: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में कादीपुर व्यापारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wednesday, April 23, 2025 - 16:05
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में कादीपुर व्यापारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सुलतानपुर (आरएनआई) आतंकवादियों द्वारा पहलगाम काश्मीर में पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री गजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल नगर अध्यक्ष शिवमंगल सिंह सूरापुर अध्यक्ष बीके अग्रहरि अपने-अपने साथियों के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी को सौंपकर कार्यवाही की मांग किया।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सुल्तानपुर के जिला मंत्री गजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कल पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले ने हम सभी भारतवासियों का दिल दहला दिया है।आतंकियों द्वारा किया गया यह कायराना हमला अत्यंत ही निन्दनीय है। ऐसे जघन्य अपराध के लिए इस्लामी आतंकवादियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों के प्रति कादीपुर क्षेत्र के हम सभी व्यापारी एवं आम जनमानस अपनी विनम्र श्रद्धांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए हम सब महामहिम राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि ऐसे जघन्य अपराध के लिए अपराधियों पर कठोरता से कार्यवाही की जाए जिससे भारत की सरजमीं पर ऐसी मानवता विरोधी कृत्य करने वाले अगर सोचें तो उनकी रूहें कांप जाए। आतंकवादियों द्वारा पहलगाम कश्मीर में पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय तहसील महामंत्री विजय गिरी,नगर महामंत्री मानसिंह अग्रहरि,अरुण कुमार सिंह,राम सिंह,पारस अग्रहरि,संदीप,सर्वेश सिंह,हृदय नारायण द्विवेदी,राजेश मौर्य,शिव शंकर मौर्य ,राजेंद्र वर्मा, राम सिंह,अशोक,अजय कुमार, रवि बरनवाल,सुरेंद्र साहू,अजय कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User