अभाविप ने आतंकवाद का फूंका पुतला, यदि हिंदू सोता रहा तो वो समय दूर नहीं जब हिंदू अपने ही देश में होगा अल्पसंख्य - प्रिया

Wednesday, April 23, 2025 - 16:09
Updated: 2 years ago
0
अभाविप ने आतंकवाद का फूंका पुतला, यदि हिंदू सोता रहा तो वो समय दूर नहीं जब हिंदू अपने ही देश में होगा अल्पसंख्य - प्रिया

मथुरा (आरएनआई) जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा की गई हत्याओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मथुरा के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को होलीगेट चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन कर नारेबाज़ी करते हुए विरोध जताया।

महानगर सहमंत्री अमन पांडे ने कहा कि हिंदू बहुसंख्यक राष्ट्र में आज हिंदुओं को धर्म पूछकर गोली मारी जा रही है। सरकार से सवाल करते हुए उन्होंने कहा यदि ये राष्ट्र धर्मनिरपेक्ष है तो धार्मिक उन्माद क्यूं ? शोध का विषय यह है कि आखिर आतंकवाद भारत में प्रवेश कैसे कर पा रहा है?

महानगर सह मंत्री याशिनी दीक्षित ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कुछ समय पहले भी ऐसी घटनाएं देखने को मिली। उन्होंने बोला की हिंदू बहुसंख्यक देश में भी हम अपने आप को सनातनी कहने से डर रहे हैं। बीएसए कॉलेज सहमंत्री प्रिया राजपूत ने कहा कि कुछ वर्षों पहले हिंदू अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बंगलादेश से भागा था और आज पश्चिम बंगाल से भाग रहा है। यदि हिंदू ऐसे ही सोता रहा तो वो समय दूर नहीं जब हिंदू अपने ही देश में अल्पसंख्य हो जाएगा।

महानगर सहमंत्री चंद्र शेखर ने कहा कि हम जातियों और क्षेत्रों में बंटे हुए है और वो हमें धर्म पूछ कर बिना भेद भाव के मार रहे हैं। अभाविप इसका पूर्ण विरोध करता है और सरकार से मांग करता है की गोली का जबाव बॉम्ब से दें।

विरोध प्रदर्शन में प्रांत सह मीडिया संयोजक नयन शर्मा, विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, विभाग छात्रा प्रमुख निशा निषाद, जिला एसएफएस संयोजक कुशपाल सिंह, महानगर सह मंत्री सर्वेंद्र सिंह, नगर मंत्री दीपक पंडित, राहुल गौतम, राज पांडेय, ललित, विनीता शर्मा, प्रिया गौतम, कृष्ण कुमार, अमित सारस्वत, धर्मेंद्र, देव राजपूत, विमल माहौर, सक्षम तिवारी, रुद्राक्ष राजपूत, अजय माहौर, केशव माहौर, पुष्पेंद्र बघेल, धीरज, अंशु और आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User