प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विधार्थियों को पठन सामग्री की उपलब्‍धता सहज रूप से हो – कलेक्‍टर

शासकीय जिला पुस्‍कालय ज्ञान लायब्रेरी की जिला प्रबंधन समिति की बैठक में दिये आवश्‍यक निर्देश

Saturday, February 17, 2024 - 19:06
Updated: 3 years ago
0
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विधार्थियों को पठन सामग्री की उपलब्‍धता सहज रूप से हो – कलेक्‍टर
गुना (आरएनआई) ‘’प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विधार्थियों को पठन सामग्री की उपलब्‍धता सहज रूप से हो। उन्‍हें अध्‍ययन का एक ऐसा वातावरण मिले जिसमें वह मन लगाकर पढ़ाई कर सकें। लायब्रेरी कक्ष में प्रकाश, हवा आदि की समुचित व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित रहें’’।
उक्‍ताशय के विचार आज कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा शासकीय जिला पुस्‍कालय ज्ञान लायब्रेरी की जिला प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान व्‍यक्‍त किये। 
बैठक के आरंभ में कलेक्‍टर श्री बैंस द्वारा गत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर विस्‍तृत चर्चा की।
बैठक में वित्‍तीय वर्ष 2022-23 में हुए आय-व्‍यय का ब्‍यौरा प्रस्‍तुत किया, जिसे समिति की बैठक में अनुमोदित किया गया। बैठक के दौरान पुस्‍तकालय को बैटरी इन्‍वर्टर क्रय करने की अनुमति प्रदान की गयी, साथ ही पुस्‍तकालय का समय प्रात: 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक संचालन के निर्देश दिये गये। पुस्‍तकालय में एक ई-लायब्रेरी विकसित करने के प्रस्‍ताव पर चर्चा की गयी। जिसमें रीडिंग रूम क्रमांक 2 को ई-लायब्रेरी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये गये।
इस संबंध में पीडब्‍लयूडी एवं नगर पालिका द्वारा आंकलन कर एस्‍टीमेट तैयार करने के निर्देश दिये गये तथा वर्तमान रीडिंग रूम के सभी पार्टीशन हटाकर वृह्द रीडिंग रूम बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुस्‍तकालय के लिए एक भृत्‍य तथा एक कम्‍प्‍युटर ऑपरेटर की व्‍यवस्‍था जिले के हाईस्‍कूल से कराये जाने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के उपरांत कलेक्‍टर श्री बैंस द्वारा लायब्रेरी कक्ष के निरीक्षण के दौरान अध्‍ययनरत् विधार्थियों से उपलब्‍ध संसाधनों एवं पठन सामग्री के संबंध में चर्चा की। विधार्थियों द्वारा लायब्रेरी के संचालन समय में वृद्धि, अवकाश के दिनों में भी लायब्रेरी खोलने तथा डिजीटल लायब्रेरी के संबंध में अपने-अपने विचार रखे, जिसके संबंध में कलेक्‍टर द्वारा आवश्‍यक सुधार के निर्देश दिए। 
कलेक्‍टर श्री बैंस द्वारा लायब्रेरी समीक्षा बैठक के बाद शासकीय बालक माध्‍यमिक विद्यालय गुना में जाकर उपस्थित विधार्थियों से चर्चा की गयी एवं उनका शैक्षिक स्‍तर को परखा। उन्‍होंने अपने समक्ष छात्रों से अध्‍ययन किये जा रहे प्रश्‍नों के उत्‍तर जाने, जिनके उत्‍तर छात्रों द्वारा दिये गए। 
आज आयोजित बैठक के दौरान जिला परियोजना समन्‍वयक  ऋषि शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सीएस सिसोदिया, सचिव शासकीय जिला पुस्‍तकालय नरेन्‍द्र माथुर, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी गुना तेज सिंह यादव सहित पीडब्‍लयूडी विभाग के अधिकारी एवं प्रबंधन समिति के सदस्‍य उपस्थित रहे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User