पत्रकार भवन का लोकार्पण: सिंधिया बोले- यह संवाद के लोकतांत्रिक मूल्य को करेगा मजबूत
गुना (आरएनआई) केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार दोपहर को कैंट क्षेत्र में निर्मित पत्रकार भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री सिंधिया ने इसे क्षेत्र की पत्रकारिता के लिए नए अवसरों, नई ऊर्जा और नई दिशा का मार्ग प्रशस्त करने वाला एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भवन संवाद के लोकतांत्रिक मूल्य को मजबूत करेगा और मीडिया जगत को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। प्रेस क्लब गुना के अध्यक्ष आनंद सिंह लोढ़ा के संयोजन में निर्मित इस सुव्यवस्थित और आधुनिक संसाधनों से युक्त भवन का लोकार्पण समारोह जिले भर के पत्रकारों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। श्री सिंधिया ने सभी पत्रकारों को जिले के प्रथम पत्रकार भवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

