संगठन को जमीनी स्तर पर जोड़ने सिंधिया का बड़ा फैसला—काफिले में अब आम कार्यकर्ता को भी मिलेगी जगह

अब दौरे के दौरान सिंधिया के साथ कार में बैठेंगे मंडल अध्यक्ष और आम कार्यकर्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बोले- मिलेंगे तभी तो पहचान होगी, आकर मिलें, उम्र भर का रिश्ता बनाना चाहता हूँ। 

Nov 29, 2025 - 19:11
Nov 29, 2025 - 19:15
 0  0
संगठन को जमीनी स्तर पर जोड़ने सिंधिया का बड़ा फैसला—काफिले में अब आम कार्यकर्ता को भी मिलेगी जगह

गुना (आरएनआई) जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण और नई व्यवस्था लागू की है। अब से सिंधिया के काफिले में उनकी गाड़ी में जिलाध्यक्ष के साथ-साथ, दौरे वाले मंडल के अध्यक्ष और एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता भी साथ बैठेंगे। यह  निर्णय शनिवार सुबह एक निजी होटल में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया। इस कदम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और उन्हें पार्टी नेतृत्व के साथ सहज महसूस कराना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0