पंजाब में बढ़ने लगी गर्मी, बठिंडा सबसे गर्म; पारा सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, छह दिन मौसम रहेगा शुष्क

Sunday, March 8, 2026 - 11:30
0
पंजाब में बढ़ने लगी गर्मी, बठिंडा सबसे गर्म; पारा सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, छह दिन मौसम रहेगा शुष्क

पटियाला (आरएनआई)। पंजाब में मार्च का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बढ़ते तापमान के बीच राज्य में अधिकतम पारा सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

तेज धूप के कारण दिन के समय गर्मी का असर स्पष्ट रूप से महसूस किया जाने लगा है। हालत यह है कि लोग अब दोपहर में धूप में निकलने से भी बचने लगे हैं। दिन के साथ-साथ रात के समय भी ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है। इसके चलते लोगों ने रजाई-कंबल समेटने शुरू कर दिए हैं और गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे और एसी चलाने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। विभाग ने अगले छह दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है, जिसके कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अमृतसर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, लुधियाना में 32.8 डिग्री, पटियाला में 31.8 डिग्री, पठानकोट में 31.5 डिग्री, शहीद भगत सिंह नगर में 30.8 डिग्री, फिरोजपुर में 33.0 डिग्री, होशियारपुर में 31.8 डिग्री और रूपनगर में 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो अमृतसर में 15.8 डिग्री, लुधियाना में 15.4 डिग्री, पटियाला में 17.1 डिग्री, पठानकोट में 14.2 डिग्री और बठिंडा में सबसे कम 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदकोट में 16.0 डिग्री, शहीद भगत सिंह नगर में 16.2 डिग्री, फिरोजपुर में 14.7 डिग्री और होशियारपुर में 17.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। विभाग ने लोगों को दोपहर के पीक घंटों में धूप में ज्यादा देर तक बाहर रहने से बचने की सलाह दी है। साथ ही अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने की हिदायत दी गई है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि बढ़ते तापमान को देखते हुए दिन के समय सिंचाई करने से बचें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User