पंजाब में झमाझम बारिश, तापमान में 5.7 डिग्री की गिरावट, अगले दो दिन अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब में कईं जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास है।

Tuesday, July 22, 2025 - 10:00
0
पंजाब में झमाझम बारिश, तापमान में 5.7 डिग्री की गिरावट, अगले दो दिन अलर्ट

चंडीगढ़ (आरएनआई) पंजाब में मंगलवार को सुनाम, मोगा और बरनाला समेत कई जिलों में बरसात हुई। सुनाम के गांव जखेपल में भारी बरसात से गलियां लबालब हो गई। 

सोमवार को भी सूबे में बारिश हुई थी, जिससे तापमान में 5.7 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अब पारा सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे गिर गया है। सबसे अधिक 36 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब में कईं जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास है। सबसे कम 24.1 डिग्री पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक होशियारपुर में सबसे अधिक 96.0 एमएम, पठानकोट में 17.0 एमएम, लुधियाना में 10.6 एमएम, पटियाला में 3.4, रूपनगर में 8.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, लुधियाना का 32.6, पटियाला का 30.1, पठानकोट का 26.6, फाजिल्का का 35.0, फिरोजपुर का 32.6 व होशियारपुर का 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.1, लुधियाना का 26.6, पटियाला का 25.8, पठानकोट का 26.8, बठिंडा का 26.0, फरीदकोट का 27.4, फाजिल्का का 28.1 व फिरोजपुर का 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User