नोएडा में खत्म होगी पानी की किल्लत, कल सुबह से हर घर पहुंचेगा गंगाजल
नोएडा (आरएनआई) पानी की भारी किल्लत झेल रहे नोएडा वासियों के लिए राहत की खबर है। नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग ने घोषणा की है कि कल सुबह से शहर के सभी घरों में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक मुरादनगर से गंगाजल गाजियाबाद स्थित गंगाजल परिशोधन संयंत्र (ट्रीटमेंट प्लांट) में पहुंच चुका है। जल शोधन की प्रक्रिया में 6–10 घंटे लगेंगे, जिसके बाद पानी आपूर्ति के लिए तैयार होगा। उम्मीद है कि बुधवार सुबह से सभी सेक्टर्स और घरों में गंगाजल उपलब्ध हो जाएगा।
गंगाजल सप्लाई बाधित होने का कारण मुरादनगर की गंग नहर में शिल्ट (गाद) जमना था, जिससे बहाव रुक गया और नोएडा में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इस वजह से रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल सका।
जल संकट से निपटने के लिए टैंकर और डीप बोरिंग के जरिए पानी पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी रही और कई जगह गंदा पानी मिलने से असंतोष बढ़ा।
नोएडा जल विभाग ने नागरिकों से संयम रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि कल से पानी की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



