नेशनल लोक अदालत प्रचार-प्रसार हेतु 8 सितंबर को वाहन रैली

Sep 2, 2025 - 20:31
Sep 2, 2025 - 20:38
 0  189
नेशनल लोक अदालत प्रचार-प्रसार हेतु 8 सितंबर को वाहन रैली

गुना (आरएनआई) कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार दिनांक 13 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना नियत है। प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना अमिताभ मिश्र के आदेशानुसार 08 सितम्बर को वृहद वाहन रैली का आयोजन नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु किया जाना है। जिसकी समीक्षा बैठक प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना अमिताभ मिश्र की अध्यक्षता में आज आयोजित की गयी। 

बैठक में समस्त विभागों से वाहन रैली के संबंध में चर्चा की गयी। सभी अधिकारीगण द्वारा अपने-अपने विचार रखे गये। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हो सकें, इस हेतु विधिक साक्षरता एवं जन चेतना वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त विभाग अपनी-अपनी योजनाओं सहित वाहन रैली में उपस्थित होंगें। 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना वंदना त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित आपराधिक प्रकरण, परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत चेक बाउंस प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, एम.ए.सी.टी.(मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण) के मामले, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत एवं जलकर/बिल संबंधी प्रकरण (चोरी के मामलों को छोड़कर), सेवा मामले जो सेवा निवृत्त संबंधी लाभों से संबंधित है, राजस्व के प्रकरण (जिला न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों में लंबित), दीवानी मामले तथा बैंक रिकवरी, 138 एनआईएक्ट, जलकर, एवं विद्युत संबंधी पूर्ववाद (प्रीलिटिगेशन) आदि राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर किया जायेगा।    

उक्त बैठक में एस.डी.एम., गुना श्रीमती शिवानी पाठक, जिला न्यायाधीश ओ.पी. रघुवंशी सहित समस्त जिला न्यायाधीश, सुश्री मधुलिका मुले सी.जे.एम. सहित समस्त न्यायिक मजिस्टेट, विद्युत विभाग से आर.एस. मालवीय, डीजीएम, नगरपालिका से सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री,  तहसीलदार शहरी, अजयपाल सिंह राजपूत लीड बैंक मैनेजर, स्वास्थ्य विभाग से सतेन्द्र शर्मा, वन विभाग से अजय पाण्डेय, आबकारी विभाग से राधाकिशन अटारिया, यातायात से अविनाश उमरिया एवं विधि छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0