नेपाल से गांजा पार करवाने के लिए हथियार लेकर बॉर्डर पर कर रहा था लाईनिंग पुलिस और एसएसबी ने खदेड़ कर पकड़ा

Saturday, August 31, 2024 - 09:18
Updated: 2 years ago
0
नेपाल से गांजा पार करवाने के लिए हथियार लेकर बॉर्डर पर कर रहा था लाईनिंग पुलिस और एसएसबी ने खदेड़ कर पकड़ा

मोतिहारी (आरएनआई) घोड़ासहन के भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 356/4 के निकट से पुलिस और एसएसबी ने देर रात्री एक नेपाल के युवक को देसी कट्टा और तीन ज़िंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि उक्त बदमाश नेपाल से होने वाले गांजा तस्करी के लिए रात्री में बॉर्डर पर लाईनिंग का कार्य कर रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया गया है। युवक की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के बंकूल निवासी मुसाफिर यादव का पुत्र सिकंदर यादव(35) के रूप में हुई है। जिसके पास से एक देसी कट्टा एवं तीन ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ है। उक्त करवाई झरौखर थाना क्षेत्र के पीठवा गाँव के समीप भारत नेपाल सीमा के पांच सौ मीटर दायरे में हुआ है। झरौखर पुलिस बदमाश को हिरासत में रख कड़ी निगरानी में पूछताछ कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में गांजा के कारोबार में संलिप्त अन्य कारोबारियों को पुलिस चिन्हित कर रही है तथा बदमाश के नेपाल में अंजाम दिए क्राइम हिस्ट्री को खंगाल रही है। बरहाल गांजा के कारोबार में संलिप्त कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User