नेपाल में भारी बारिश से जनजीवन ठप, सभी घरेलू उड़ानें रद्द; सरकार ने दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात गंभीर होने पर नेपाल सरकार ने रविवार और सोमवार को पूरे देश में दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
नेपाल (आरएनआई) नेपाल के बागमती व मधेश प्रदेश के 10 स्थानों में वर्षा का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार शाम 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक वर्षा रौतहट जिले में दर्ज की गई। 24 घंटे में यहां 270 मिमी तथा गौर में 243.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सेना की तैनाती कर लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है।
पर्सा जिले में भी काफी वर्षा हुई। पर्सा के मुडली में 231.8 मिमी और बीरगंज में 221.6 मिमी वर्षा मापी गई। बारा जिले के कलैया में 210.6 मिमी, निजगढ में 157.8 मिमी और रौतहट के गरुडा में 191.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बिगड़ते हालात में सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर रविवार-सोमवार को सार्वजनिक अवकाश कर दिया गया है। छह अक्तूबर तक उच्च सतर्कता की सलाह दी गई है।
गृह मंत्रालय ने लगातार भारी बारिश को देखते हुए रविवार और सोमवार को पूरे देश में दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। गृह सचिव रमेश्वर डांगल ने बताया कि यह अवकाश आपदा प्रबंधन कार्यालयों और आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा एयरपोर्ट भी बंद कर दिया है।
मौसम में सुधार न होने से शनिवार को सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। शनिवार सुबह से लगातार वर्षा होने के कारण उड़ान संभव नहीं हो पाया। हवाई यात्रियों से कहा गया कि वे अगली उड़ान या टिकट वापसी के लिए संपर्क करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



