नेता प्रतिपक्ष बोले- हिमाचल में जिस अखबार की कॉपी नहीं बिकती, उसे दे दिया करोड़ों का विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत का अग्रदूत माने जाने वाला यह अखबार नेहरू परिवार और कांग्रेस की अगुवाई में भ्रष्टाचार का अग्रदूत बनकर रह गया।

Saturday, April 19, 2025 - 09:00
Updated: 2 years ago
0
नेता प्रतिपक्ष बोले- हिमाचल में जिस अखबार की कॉपी नहीं बिकती, उसे दे दिया करोड़ों का विज्ञापन

मंडी (आरएनआई) पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और क्रप्शन दोनों एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। जब भी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों ने इनके किये घोटालों की परतें खोलना शुरू किया तो कांग्रेस दबाब की राजनीति कर इन एजेंसियों को डराने और धमकाने का प्रयास करती है। मंडी में प्रेसवार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड अखबार की नींव आजादी से पूर्व वर्ष 1938 में ही रख दी थी। जिसके पहले संपादक पंडित जवाहर लाल नेहरू थे। इसके बाद एसोसिएट जनरल लिमिटेड के प्रकाशन समूह की ओर से नेशनल हेराल्ड के अलावा हिंदी में नवजीवन और उर्दू में कौमी आवाज नामक अखबार निकाले जाते थे।

उन्होंने कहा कि भारत का अग्रदूत माने जाने वाला यह अखबार नेहरू परिवार और कांग्रेस की अगुवाई में भ्रष्टाचार का अग्रदूत बनकर रह गया। उन्होंने कहा कि नेहरू के बाद इंदिरा और फिरोज गांधी ने नेशनल हेराल्ड अखबार की कमान संभाली। तत्तपश्चात राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने करीब दो हजार करोड़ की यह संपति हासिल की। जिसको लेकर यूपीए की सरकार के दौरान सुब्रम्णयम स्वामी की ओर से 2012 में पटियाला हाउस कोर्ट में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आरोपी बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल 2021 में ईडी ने इस बारे मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। उस दौरान भी कांग्रेस की ओर से ईडी के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि यह मामला कितना गंभीर है इसको लेकर सरदार पटेल से लेकर कई स्वतंत्रता सेनानियों ने सवाल उठाए हैं। वहीं पर कांग्रेस देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर ईडी के दुरूपयोग की बात कर रही है, जो सही नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज देश जानना चाहता है कि मामला क्या है। आखिर क्यों ईडी के खिलाफ देश भर में कांग्रेस की ओर से धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग जिनमें मंत्री और मुख्यमंत्री आते हैं भी ईडी के खिलाफ धरने प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री मामले को समझने की कोशिश नहीं कर रहे हैं और न ही वे किसी मामले को समझने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल हेराल्ड हमारा अखबार है, हम चाहे जितना विज्ञापन दे सकते हैं। जयराम ने कहा कि प्रदेश का गरीब आदमी गहने बेच कर अपना इलाज करवा रहा है, हिमकेयर योजना के माध्यम से गरीबों का उपचार नहीं हो रहा है जबिक सरकार नेशनल हेराल्ड जैसी कांग्रेस और नेहरू परिवार की अखबार को करोड़ों रूपए के विज्ञापन दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का यह पैसा दान देने के लिए नहीं है।
उन्होंने कहा कि बीते दो सालों में नेशनल हेराल्ड और नवजीवन अखबार को दो करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि नियमों को ताक में रखकर दी गई है। यही नहीं एक दिन में दो-दो बार अदायगी की गई है। जयराम ने कहा कि प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्धारित डीएवीपी नियमों का उलंघन्न कर इस अखबार को अदायगी की गई है जबकि नियमों का उलंघन कर विज्ञापन के इस पैसे को दान नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के अपने राज्य के अखबारों और मीडिया संस्थानों  का गला घोंटकर गांधी परिवार को खुश करने के लिए इस तरह से सरकारी खज़ाना लुटाया जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस मामले में सही पक्ष जनता के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस देश की जनता के पैसों को लूटने मानसिकता आजादी के पूर्व थी और वो आज भी है। उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों से देश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है, जिससे लूट का यह दौर समाप्त हुआ है। अब जब जांच एजेंसी अपना काम कर रही है, तो कांग्रेस देश व्यापी धरना प्रदर्शन करने में लगी हुई है। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और द्रंग के विधायक पूर्ण ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह और मीडिया प्रभारी राकेश वालिया मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User