निजी फोटो वीडियो वायरल कर धमका रहा था युवक, परेशान होकर किशोरी ने दी जान, परिजनों का हंगामा, हनुमान चक्काजाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Wednesday, February 12, 2025 - 18:10
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) शहर के कैंट इलाके के कुशमौदा में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और सोशल मीडिया पर उसकी निजी तस्वीरें वायरल कर रहा था। इसी मानसिक तनाव के कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह हनुमान चौराहे पर लड़की का मृत शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मृतका के पिता के मुताबिक, आरोपी युवक उनकी बेटी को बार-बार अश्लील मैसेज भेजता था और धमकाता था कि अगर उसने विरोध किया, तो वह उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा। हाल ही में उसने यह सामग्री सार्वजनिक कर दी, जिससे लडक़ी तनाव में आ गई थी। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने मंगलवार को भी कई बार कॉल किया, लेकिन जब लडक़ी की मां ने फोन उठाया, तो दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। लड़के के परिजनों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी स्थिति नहीं बदली, जिससे लडक़ी बेहद परेशान थी।

मां ने मांगा इंसाफ
मृतिका की मां का कहना है, मेरी बेटी को इस हद तक परेशान किया गया कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पूर्व में हमने आरोपी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। मैं प्रशासन से हाथ जोडक़र विनती करती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाया जाए।

मंगलवार शाम को लगाया फंदा
परिजनों के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम की है। लडक़ी ने अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार के लोगों को इस बारे में पता चला, तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर हनुमान चौराहे पहुंचे और सडक़ पर रखकर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने शुरू की जांच
कैंट थाना प्रभारी टीआई अनूप भार्गव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच की जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग है कि आरोपी और उसके परिवार को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User