निजीकरण व नई पेंशन नीति के विरोध में हैरिंग्टनगंज में हुई बैठक

Friday, August 4, 2023 - 20:03
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या(आरएनआई)- मिल्कीपुर-अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई हैरिंग्टनगंज की बैठक हुई। जिसमें संघ के अध्यक्ष रंजीत यादव के संयोजन में पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने निजी करण व नई पेंशन नीति के विरोध में अपने विचार व्यक्त किए तथा 10 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर संयुक्त कर्मचारी संगठनों के नेतृत्व में आयोजित धरने में प्रतिभाग हेतु रूपरेखा तयं की गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने आयोजित धरने में अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली चलने का आवाहन किया। बैठक में ब्लाक संरक्षक वीरेंद्र दुबे, मंत्री परमेश पांडे, कोषाध्यक्ष अखंड प्रताप, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल, मंत्री राजेंद्र मिश्र व शिक्षक मुकेश तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।बैठक में मुख्य रूप से तुलसीराम यादव, दीपक मिश्र, अटेवा संयोजक शिव बहादुर पाठक, भास्कर यादव व विनय तिवारी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User