चारागाह की जमीन को प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त गौशाला निर्माण का कार्य हुआ शुरु

Friday, August 4, 2023 - 20:03
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या(आरएनआई)- मिल्कीपुर -अयोध्या। सरकार जहां छुट्टे मवेशियों को रखने के लिए चारगाह की जमीन पर गौशाला बनवा रही है । चरागाहों की जमीन पर ग्रामीणों द्वारा पहले से ही अवैध कब्जा किया गया था, जिसे तहसील प्रशासन द्वारा खाली करवा कर गौशालाएं बनवाई जा रही है।
मिल्कीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत इसौली भारी की आरक्षित चारागाह की भूमि गाटा संख्या 81रकबा 858 पर दर्जनों लोगों द्वारा कब्जा किया गया था। उक्त भूमि पर तहसील प्रशासन द्वारा गौशाला बनवाने के लिए भूमि चिन्हित की गई थी।लेकिन कब्जेदार उसे अपनी भूमि बता रहे थे। ग्राम प्रधान राम कुमारी सिंह ने जिलाधिकारी अयोध्या को प्रार्थना पत्र देते हुए अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने व गौशाला का निर्माण शुरू कराये जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर कुमारगंज पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल विंध्या प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में नाप जोख के बाद बृहस्पतिवार को जेसीबी मशीन से खाई लगवाई जा रही थी। तब कबजेदारों ने विरोध किया। लेकिन कार्य बंद नहीं हुआ शुक्रवार की सुबह जैसे ही जेसीबी मशीन खाई लगाने पहुंची और कार्य को शुरू किया। इस बीच अवैध कब्जेदारो द्वारा जेसीबी चालक से मारपीट व गाली गलौज की गई जिसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि आशीष सिंह ने कुमारगजं पुलिस को दी तथा जेसीबी संचालक ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों को शांतिभंग में पाबंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जेसीबी चालक रजनीश तिवारी पुत्र विनोद तिवारी निवासी जोरियम की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध धारा 341,323,504,506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User