सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने कावड़ यात्रा निकलकर किया जलाभिषेक

Friday, August 4, 2023 - 20:03
Updated: 3 years ago
0
सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने कावड़ यात्रा निकलकर किया जलाभिषेक
सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने कावड़ यात्रा निकलकर किया जलाभिषेक

सुलतानपुर(आरएनआई)- पवित्र श्रावण माह में विवेकानंद नगर ज्ञानकुंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के नौनिहालों ने कांवड़ यात्रा निकाल नजदीकी शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू की गई जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं भगवान शिव एवम पार्वती के रूप में लोगो के आकर्षण का केंद्र बन गए। यह यात्रा शास्त्रीनगर स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन के साथ संपन्न हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार पांडेय ने बताया कि "आज के दिन विद्या भारती की ओर से संस्कृति बोध परियोजना का उदघाटन समारोह है जिसके उपलक्ष्य में समाज भारतीय संस्कृति मान बिंदुओं एवम प्रकृति से आने वाली पीढ़ी जुड़ी रहे इसके लिए संस्कृति बोध परियोजना के माध्यम से इस तरीके के कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय जीवन मूल्यों की महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हम सभी लोगों को भारत वर्ष को पुनः विश्वगुरु के रूप स्थापित करने का संकल्प लेना है।"
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य शीतला शंकर मिश्र, प्रबंधक डॉ.रामजी गुप्ता, आरती दुबे, विद्या मंदिर प्रधानाचार्य बलवंत सिंह, संरक्षक डॉ देवी रमण त्रिपाठी, मंत्री बाल कल्याण हरिदर्शन राम, सभासद अजय कुमार सिंह, विनय श्रीवास्तव, राम सुख शुक्ला,पुजारी राम प्रताप शर्मा एवम विद्यालय के आचार्य बंधु समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User