नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देने पर जोर: फतेहपुर में रणनीति व परामर्श कार्यशाला आयोजित

Friday, November 21, 2025 - 21:23
Updated: 11 months ago
0
नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देने पर जोर: फतेहपुर में रणनीति व परामर्श कार्यशाला आयोजित

फतेहपुर (आरएनआई) मानव सेवा संस्थान एवं फीफा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक रणनीति नियोजन एवं परामर्श कार्यशाला का आयोजन स्थानीय पटेल सेवा संस्थान के सभागार में किया गया। कार्यशाला में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं समुदाय आधारित संगठनों के प्रतिनिधियो एवं समाज के विभिन्न वर्गों से गणमान्य अतिथियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। 

कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि पालिका नगर क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं के खेलों को पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि आम नागरिकों को विभिन्न बुनियादी नागरिक सुविधाएं प्रदान की जा सके। जिनमे सामुदायिक केंद्र एवं सार्वजनिक पार्कों के विकास के मुद्दे शामिल है। इससे पूर्व जिला खेल संघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय ने संघ की ओर से एक मांग पत्र भी अध्यक्ष को सौंपा। जिसमें दर क्लब के पुर्नविकास और खेल सुविधाओं के विकास की मांग की गई। साथ ही नगर क्षेत्र में निष्प्रयोज्य पड़े विभिन्न स्थलों को सामुदायिक उपयोग हेतु सामुदायिक मिलन केंद्र एवं पार्क व खेल मैदान के रूप में विकसित करने की मांग की गई। कार्यशाला के दूसरे सत्र में सभी सहभागियों ने अपनी-अपनी राय प्रकट की और फुटबॉल खेल के प्रोत्साहन पर बल दिया। साथ ही अगले वर्ष की कार्य योजना बनाने हेतु सबके सुझाव मांगे गए। कार्यक्रम में पूर्व सभासद धीरज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता शिव प्रसाद मिश्र, राम प्रकाश मौर्य, चैधरी राजबहादुर सिंह, अनीता देवी, मिथलेश, पूजा देवी, माया देवी, संचिता सिंह एवं महिला विकास मंच की अध्यक्ष सरला देवी सहित विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने रचनात्मक सुझाव दिए। कार्यशाला के अंत में संस्थान की ओर से प्रणय कुमार ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User