नशे के विरूद्ध कैंट थाना पुलिस की कार्यवाही, इलाका भ्रमण के दौरान अवैध मादक पादार्थ चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार  

Monday, October 28, 2024 - 00:03
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) गुना प्रभारी सीएसपी गुना भरत नोटिया के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा गत् दिवस इलाका भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्र के गोपालपुरा रोड़ से एक व्यक्ति को 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।  

  उल्‍लेखनीय है कि गत् दिवस की दोपहर के समय कैंट थाने से पुलिस की एक टीम इलाका भ्रमण पर थी इस दौरान गोपालपुरा रोड़ पर पानी की टंकी के पास खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर एकदम से हड़बड़ा सा गया और वहां से खिसकने लगा । जिसे संदेही मानकर पुलिस द्वारा उसका पीछा व घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम अजीम उर्फ साहिल अख्‍तर पुत्र नजर अली उम्र 21 साल निवासी तलैया मौहल्‍ला गुना का होना बताया । जिसके पुलिस को देखकर इस तरह से भागने से जिसके संदिग्ध लगने पर पुलिस द्वारा उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद हुई । आरोपी अजीम अख्‍तर के कब्जे से बरामद 20 ग्राम चरस कीमती करीबन 20 हजार रुपये को पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपी अजीम अख्‍तर से बरामद चरस के संबंध में पूछने पर उसने उक्‍त चरस मौहम्‍मद आदिल पुत्र मौहम्‍मद शकूर खांन निवासी तलैया मौहल्‍ला गुना से खरीदकर लाना बताया गया, जिस पर से दोंनो आरोपियों के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 1015/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं प्रकरण के दूसरे आरोपी मौहम्‍मद आदिल की तलाश की गई और पुलिस द्वारा शीघ्र ही आरोपी मौहम्‍मद आदिल पुत्र मौहम्‍मद शकूर खांन उम्र 26 साल निवासी तलैया मौहल्‍ला गुना को भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।   

                   अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि बलबीर सिंह, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक रानू रघुवंशी, आरक्षक वदीप अग्रवाल, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा एवं आरक्षक अरविन्‍द यादव की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User