नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकास एवं निवेश संबंधी बैठक का किया गया आयोजन

Tuesday, November 12, 2024 - 20:49
Updated: 2 years ago
0
नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकास एवं निवेश संबंधी बैठक का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में आज नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकास एवं निवेश संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य, नगरपालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता गुप्‍ता, भाजपा जिलाध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिरकवार सहित कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्‍हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 
बैठक के आरंभ में महाप्रबंधक उद्योग प्रकाश इंदौरे द्वारा उद्योगों की स्‍थापना, सूक्ष्‍म उद्योग, लघु उद्योग, मध्‍यम उद्योग के संबंध में विस्‍तार से जानकारियों से अवगत कराया गया। 
 
बैठक में उपस्थित विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य द्वारा जनसंख्‍या, वनसंपदा, भूमि, सामाजिक वातावरण के सर्वे के आधार पर उघु उद्योगों को प्रोत्‍साहन देने की बात कही। विधायक श्री शाक्‍य द्वारा विभिन्‍न त्‍यौहारों को देखते हुए स्‍थानीय शिल्‍प कला तथा मानव शक्ति के प्रयोग पर बल दिया। उन्‍होंने उत्‍पादन के परिवेश को दृष्टिगत रखते हुए स्‍थानीय स्‍तर पर सर्वे करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने एक जिला एक उत्‍पाद अंतर्गत धनिया उत्‍पाद को और बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाये। महाप्रबंधक उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि उद्योग की योजनाओं से संबंधित सभी आवश्‍यक दिशा-निर्देशन का अवलोकन वेबसाइट https://www.mpmsme.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। 
 
बैठक में कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा औद्योगिक भूमि की स्‍थापना से संबंधित सभी दस्‍तावेज जिले की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिये। ताकि नव उद्यमी उद्योगों की स्‍थापना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का अवलोकन आसानी से कर सकें। 

बैठक में भाजपा जिला अध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिकरवार द्वारा उद्योग के प्रयोजन से ही भूमि का उपयोग करने का सुझाव दिया। बैठक में उपस्थित उद्योगपतियों द्वारा बंद पडे़ उद्योगों की पुर्नस्‍थापना संबंधी प्रक्रिया की जानकारी चाही गई, जिसके संबंध में महाप्रबंधक उद्योग द्वारा उद्योगों के पुर्नजीवन संबंधी योजनाओं से अवगत कराया गया।


Follow         RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User