नवादा में मुखिया पति के दबंगई से भयभीत, उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने लगाई पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार

Tuesday, January 10, 2023 - 21:28
Updated: 4 years ago
0
नवादा में मुखिया पति के दबंगई से भयभीत, उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने लगाई पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार

नवादा जिले के वरिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर पंचायत के मुखिया पति दिलीप रावत की दबंगई से भयभीत उप मुखिया समेत वार्ड सदस्यों ने सम्हारणालय पहुंच कर पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. पंचायत के उपमुखिया समेत वार्ड सदस्यों ने मुखिया द्वारा पंचायत के विभिन्न योजना में लूट खसोट संबंधी शिकायत दिनांक 06.01.2023 को डीएम के जनता दरबार में किया गया था.जिससे बौखलाए मुखिया पति और उनके सहयोगियों ने उपमुखिया के सहयोगी एव समाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र प्रसाद पर मुखिया पति दिलीप रावत और उनके सहयोगियों ने जानलेवा हमला कर दिया.पीड़ित सतेंद्र ने इस घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने को दिया है.पीड़ित सतेंद्र कुमार ने मुखिया और मुखिया पति पर पंचायत में विभिन्न योजना में करोड़ों का घोटाला का आरोप लगाया है.जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग डीएम उदिता सिंह से की है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User