नवादा में बेखौफ झपटामारों ने बाइक सवार दो युवको को बनाया अपना निशाना, मारपीट कर गले से सोने के चैन को छीना

Tuesday, January 10, 2023 - 04:03
Updated: 4 years ago
0
नवादा में बेखौफ झपटामारों ने बाइक सवार दो युवको को बनाया अपना निशाना, मारपीट कर गले से सोने के चैन को  छीना

नवादा नगर थाना क्षेत्र के सदभावना चौक के समीप बेखौफ झपटामारों ने एक बाइक सवार दो युवकों को अपना निशाना बनाया है, जहां बदमाशों ने बाइक सवार युवक के गले से सोने के चैन को छीन लिया. वहीं विरोध करने पर बदमाशों ने दोनो युवकों की जमकर पिटाई कर बेखौफ चलते बने. वहीं आसपास रहें लोगों ने दोनों घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज जारी है. वहीं इस घटना की सूचना पर सदर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद सदर अस्पताल पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गए है. दोनो घायल युवक रितिक कुमार और शुभम कुमार शहर के पार नवादा स्थित गया रोड के निवासी बताए जाते है. बरहाल पुलिस बदमाशो के तलाश में जुट गई है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User