नवादा में फूड इंस्पेक्टर ने मारा छापा, व्यापारियों में हड़कंप

Tuesday, January 10, 2023 - 23:47
Updated: 4 years ago
0
नवादा में फूड इंस्पेक्टर ने मारा छापा, व्यापारियों में हड़कंप

नवादा में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की कई दुकानों में छापामारी की ,मकर सक्रांति के मद्देनजर नवादा जिले में फूड एवं सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने शहर के कई मिठाई की दुकानों में छापा मारा.मकर संक्रांति को लेकर तिलकुट का निर्माण कई दुकानों में हो रहा है. लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सही तिलकुट मिल सके उसके लिए टीम ने शहर के कई दुकानों से तिलकुट और तिल के सैंपल लिए हैं. जो लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे.नवादा में आज स्वास्थ्य विभाग के फूड इंस्पेक्टर मुकेश कश्यप ने बताया कि जिला प्रशासन और खाद्य संरक्षण आयुक्त के निर्देश पर शहर और जिले के अलग-अलग हिस्सों के मिठाई दुकानों से सैंपल लिए गए हैं. उन सभी सैंपल को लैब में टेस्ट के लिए भेजा जाएगा. अगर इस दौरान किसी भी दुकान से लिए गए सैंपल में त्रुटि पाई जाती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User