नवादा के जन मुद्दे को लेकर एमएलसी ने सदन में उठाए सवाल
बिहार विधान परिषद के सदस्य अशोक कुमार ने 212 वें सत्र में नवादा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाया। उन्होंने पकरीबरावाँ प्रखंड के ग्राम पंचायत धमौल, बेलखुण्डा, ढोडा, गुलनी, ज्युरी, कबला, बुधौली और दत्तरौल के ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मांग की कि ग्राम पंचायत धमौल में नया प्रखंड कार्यालय स्थापित किया जाए। उनका कहना था कि वर्तमान में प्रखंड मुख्यालय से इन गांवों की दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है, और नया प्रखंड कार्यालय बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।इसके अलावा, उन्होंने नारदीगंज प्रखंड के बरियों और हिरामन बिगहा गांव के समीप पंचाने नदी पर पुल निर्माण के मुद्दे को भी उठाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)