‘ठाकुर हूं मैं’ वीडियो पर बैंककर्मी की सफाई, बोलीं—निजी विवाद था, अपनी जाति पर गर्व है
कानपुर (आरएनआई)। कानपुर के पनकी स्थित एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारी का “ठाकुर हूं मैं, मुझसे उलझना मत” कहते हुए वायरल हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में महिला कर्मचारी को गुस्से में किसी व्यक्ति को धमकाते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा गया, वहीं सहकर्मी उन्हें शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं। इस दौरान महिला के लैपटॉप फेंकने की कोशिश का दृश्य भी वीडियो में दिखाई देता है।
इस मामले में अब संबंधित बैंक कर्मी आस्था सिंह का दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी सफाई दी है। आस्था सिंह ने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो किसी बैंक ग्राहक से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह विवाद उनकी ही एक सहकर्मी के पति के साथ हुआ था। उनके अनुसार यह वीडियो छह जनवरी का है, जिसे अब गलत संदर्भ में सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
अपने विवादित बयान “ठाकुर हूं मैं” पर सफाई देते हुए आस्था सिंह ने कहा कि उन्होंने यह बात आत्मसम्मान में कही थी और उन्हें अपनी जाति पर गर्व है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उधर, बैंक प्रबंधन ने इस तरह की किसी घटना से इनकार करते हुए मामले पर आधिकारिक टिप्पणी करने से फिलहाल दूरी बनाए रखी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)