नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक

Jun 14, 2025 - 19:49
Jun 14, 2025 - 19:56
 0  540
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान रोशनी देवी पत्नी सर्वेश सोनी निवासी बुदवन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और लड़की की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

मृतका के पिता विजय नारायण सोनी निवासी खरगूपुर का आरोप है कि विवाह के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल पक्ष पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बीते दिन अचानक उन्हें सूचना मिली कि बेटी की तबियत खराब है। मौके पर घर आए, पंचायत के बाद मामला शांत हो चुका था। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। उनका कहना है कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जो घरेलू हिंसा की ओर इशारा करते हैं। इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच के आधार पर पति सर्वेश, सास और ससुर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल गांव में मातम का माहौल है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0