नवरात्रि पर्व पर साफ-सफाई कराए जाने की मांग, आवास-विकास के सभासद ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

Sep 15, 2025 - 20:20
Sep 15, 2025 - 20:29
 0  0
नवरात्रि पर्व पर साफ-सफाई कराए जाने की मांग, आवास-विकास के सभासद ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं. 2 आवास-विकास के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में नवरात्रि पर्व को लेकर साफ-सफाई कराए जाने की मांग की। 

अधिशाषी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में सभासद ने मांग किया कि पत्थरकटा चैराहा बैरागी स्वीट्स की दुकान से एसबीआई बैंक तक फुटपाथ में कटस्टोन लगवाया जाए। आवास-विकास में दुर्गा पण्डाल में राबिश डलवाकर समतलीकरण कराया जाए। खलीलगंज में काली पूजा भंडार पर राबिश डलवाकर समतलीकरण व एक स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। उन्होने मांग किया कि नवरात्रि पर्व से पहले इन कार्यों को पूरा कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0