नपा में कुटीर योजना पर सवाल, पार्षद के नेतृत्व में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट घेरा,अमीरों को लाभ देने का आरोप
गुना (आरएनआई) शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना (कुटीर) के आवंटन में कथित धांधली को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। वार्ड क्रमांक 20 की कांग्रेस पार्षद कृष्णा मौर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गरीब महिलाओं और नागरिकों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में अपनी आवाज उठाई। महिलाओं का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन गरीबों का हक मारकर रसूखदारों को उपकृत कर रहा है। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए शिकायती पत्र में पार्षद कृष्णा मौर्य ने बताया कि सितंबर 2022 में शिविर लगाकर हजारों गरीबों से आवेदन भरवाए गए थे। नागरिकों ने बिजली बिल, जल कर और राजस्व रसीदें जमा कर ऑनलाइन आवेदन किए थे, लेकिन तत्कालीन अधिकारियों ने बिना किसी ठोस कारण के इन आवेदनों को निरस्त कर दिया। पार्षद ने गंभीर आरोप लगाया कि जिनके पास पहले से ही 16 से 25 लाख रुपये की कीमत के प्लॉट और मकान हैं, उन्हें योजना का लाभ दिया गया है, जबकि बीपीएल कार्ड धारक और असहाय विधवा महिलाओं के फॉर्म निरस्त कर दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)