नपाध्यक्ष और सीएमओ ने किया प्रतिमा विजर्सन स्थल एवं दशहरा मैदान का निरीक्षण

Oct 11, 2024 - 20:04
Oct 11, 2024 - 20:28
 0  1.2k
नपाध्यक्ष और सीएमओ ने किया प्रतिमा विजर्सन स्थल एवं दशहरा मैदान का निरीक्षण

गुना (आरएनआई) नपाध्यक्ष सविता गुप्ता, सीएमओ तेज सिंह यादव द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल सिंगवासा तालाब तथा दशहरा मैदान में विजयदशमी की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक यंत्री शैलेंद्र अवास्या, उपयंत्री नितिन चंदेल, पार्षद सचिन धूरिया,विद्युत शाखा प्रभारी नरेंद्र नोनेरिया, दीपक धाकड़, शकील खान,मौकम प्रजापति एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए। नपाध्यक्ष श्रीमती गुप्ता ने बताया कि शहर में सैकड़ों की संख्या में सजी माता की झांकियों का आज पूर्णाहुति के वाद विसर्जन होगा, जो आज सिंगवासा पर किया जायेगा। उक्त संबंध में नगर पालिका द्वारा तैयारी की गई है। मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब में जगह बनाई गई है, तथा पूजन सामग्री के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार दशहरा मैदान में रावण दहन की भी तैयारी की जा रही हैं,जिन्हे आज अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0