नदी में नहाने गए 11 वर्षीय बच्चे को मुंह में दबाकर ले गया मगरमच्छ, रेस्कयू आपरेशन जारी

Jul 13, 2024 - 17:08
Jul 13, 2024 - 17:08
 0  2.2k
नदी में नहाने गए 11 वर्षीय बच्चे को मुंह में दबाकर ले गया मगरमच्छ, रेस्कयू आपरेशन जारी

दमोह (आरएनआई) मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दो दिनों से व्यारमा नदी में मगरमच्छों का आतंक जारी है। शुक्रवार की शाम व्यारमा नदी में एक युवक को मगरमछ ने गम्भीर घायल कर दिया था। वहीं, आज हटरी गांव के पास नदी में पिता के साथ नहाने गए एक 11 साल के मासूम बच्चे को मगरमछ अपने जबड़े में फंसा कर नदी के अंदर ले गया है। जिससे इलाके में ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गया है।

मगरमच्छों का आतंक जारी
दरअसल, हटरी गांव का रहने वाला 11 साल का कृष्ण लोधी अपने पिता अर्जुन सिंह के साथ नदी में नहाने गया था। जैसे ही लड़का नदी के अंदर गया, मगरमच्छ ने उसपर हमला बोल दिया। कृष्ण के पिता ने उसके बेटे को मगरमच्छ द्वारा मुंह में दबाए हुए देखा, तो वो चिल्लाया। जिसकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े, लेकिन तब तक मगरमच्छ लड़के को नदी में ले जा चुका था।

रेस्कयू आपरेशन जारी
आनन-फानन में पुलिस और वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्कयू आपरेशन चलाया है। फिलहाल, उसकी खोजबीन जारी है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे गांव में डर का माहौल भी बना हुआ है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0