नगर पालिका में ई-केवाईसी हेतु नगर पालिका स्टाफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

Sunday, June 15, 2025 - 11:49
Updated: 1 year ago
0
नगर पालिका में ई-केवाईसी हेतु नगर पालिका स्टाफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

गुना (आरएनआई) नगरपालिका में शनिवार को ई-केवाईसी अभियान को लेकर नगर पालिका स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंजुषा खत्री, एडीपीओ प्रदीप कुमार मिश्रा, सहायक परियोजना अधिकारी तेजसिंह यादव,सहायक यंत्री शैलेंद्र अवास्या,उपयंत्री सुनील जैन, नितिन चंदेल, समग्र अधिकारी रवि वर्मा सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में एडीपीओ प्रदीप मिश्रा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को अपनी समग्र आईडी से आधार कार्ड लिंक करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की लगभग सभी कल्याणकारी योजनाएं समग्र आईडी के माध्यम से संचालित की जा रही हैं। इनमें कृषिभूमि पंजीयन, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल विक्रय, गैस कनेक्शन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान्न पर्ची, पारिवारिक सहायता, विवाह पंजीयन, जन्म एवं मृत्यु पंजीयन जैसी योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है।

मिश्रा ने बताया कि नागरिकों की समग्र आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, क्योंकि ई-केवाईसी के दौरान ओटीपी उसी नंबर पर प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक स्वयं भी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, लेकिन अगर वे इसमें सक्षम नहीं हैं तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उनकी मदद करेंगी। डिप्टी कलेक्टर मंजुषा खत्री ने भी उपस्थितजनों से अपील की कि वे प्रत्येक नागरिक को उनके परिवार सहित ई-केवाईसी करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य शासन के एक विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है, जिससे सभी नागरिक योजनाओं का लाभ सही समय पर प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि नागरिक अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर न बदलें, और यदि किसी कारणवश नंबर बदलते हैं तो नए नंबर को पुन: आधार से लिंक अवश्य करवाएं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User