नगरपालिका में नौकरी लगवाने के नाम पर 40 हजार की धोखाधड़ी

सवा साल पहले पिता ने नपा परिसर में ही दिए थे पैसे, कोतवाली पुलिस ने किया मामला दर्ज।

Friday, May 17, 2024 - 21:11
Updated: 2 years ago
0
नगरपालिका में नौकरी लगवाने के नाम पर 40 हजार की धोखाधड़ी

गुना (आरएनआई) शहर के कैंट थानांतर्गत गोकुलसिंह के चक निवासी एक व्यक्ति के साथ नगरपालिका में नौकरी लगवाने के नाम पर 40 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आय है। इस दौरान फरियादी द्वारा अपनी बेटी की नौकरी नपा में लगवाने के नाम पर लगभग सवा साल पहले पूर्व नपा परिसर में ही एक व्यक्ति को 40 हजार रुपए दिए थे। लेकिन पैसे देने के बावजूद आज तक जब नौकरी नहीं लगी तो फरियादी ने उससे पैसे मांगे। जिस पर आरोपी ने पैसे न देकर उल्टे गाली गलौंच कर मारपीट कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रमेशचंद साहू पुत्र दामोदर प्रसाद साहू निवासी गोकुलसिंह चक थाना केंट मे शिकायत  की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User