नकली दवाओं के व्यापार को रोकने चलेगा अभियान: लक्ष्मण सिंह पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक

Dec 17, 2024 - 14:50
Dec 17, 2024 - 14:50
 0  1.2k

गुना (आरएनआई) गुना के राधौगढ़ निवासी पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने प्रदेश ओर जिले में नकली दवाओं के व्यापार से होने वाले नुकसान को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने एक बड़ा अभियान छेड़ने की बात कहते हुए एक जन आंदोलन चलाने का आव्हान किया हैं। जिसके तहत रेली,सभा के लिए कांग्रेसी नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा हैं कि इसको लेकर गुना कलेक्टर से चर्चा हो चुकी हैं और उन्होंने भी इसको बंद होने की पहल पर उनके इस कदम पर स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को सहयोग इस मुहिम में करने को कहा हैं।

श्री सिंह ने कहा कि इस आंदोलन में जनता का भी सहयोग चाहिए क्योंकि वे भी उक्त नकली दवाओं से नुकसान ओर गंभीर बीमार जान भी गवाते हैं। इस महत्व पूर्ण कार्य को शासन ओर प्रशासन पर नहीं छोड़ सकते हैं,हमें ही जागरूक होना पड़ेगा।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0