धर्म-अध्यात्म व समाजसेवा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए सम्मानित हुए डॉ. मनोज मोहन शास्त्री

Tuesday, January 31, 2023 - 23:15
Updated: 4 years ago
0
धर्म-अध्यात्म व समाजसेवा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए सम्मानित हुए डॉ. मनोज मोहन शास्त्री

वृन्दावन।गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में धर्म, अध्यात्म व समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही देश की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवत प्रवक्ता बाल व्यास डॉ. मनोजमोहन शास्त्री (पुराणाचार्य) का  उनके द्वारा दी गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मान व अभिनंदन किया गया।जिसमें विभिन्न स्थानों से आए विशिष्ठ व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानित कर प्रभु से उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घ जीवन की मंगल कामना की।
ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व प्रख्यात अध्यात्मविद रसिया बाबा ने कहा कि डॉ. मनोज मोहन शास्त्री की देश,समाज व अध्यात्म जगत के लिए अनेकों देनें हैं।उनका व्यतित्व व कृतित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा व ऊर्जा का श्रोत है।क्योंकि वे प्रत्येक क्षण धर्म, अध्यात्म व समाजसेवा के क्षेत्र में पूरे उत्साह व समर्पण के साथ तत्पर रहते हैं।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के संरक्षक पंडित सुरेशचंद्र शर्मा,अध्यक्ष पंडित महेश भारद्वाज, श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी, सचिव पंडित सतेंद्र जोशी, ब्रज जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राधाकांत शर्मा, हनुमत आराधन मंडल के अध्यक्ष अशोक व्यास, पंडित शशिकांत भंडारी, पंडित बिहारीलाल शास्त्री,पंडित योगेश द्विवेदी, रासाचार्य स्वामी रामशरण शर्मा, श्रीमती मीरा शास्त्री, पद्मनाभ शास्त्री आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति विशेष रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User