धरनावदा थाना पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन करते लोडिंग वाहन सहित दो आरोपी किए गिरफ्तार

Thursday, February 20, 2025 - 21:19
Updated: 2 years ago
0
धरनावदा थाना पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन करते लोडिंग वाहन सहित दो आरोपी किए गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) जिले के धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे एवं उनकी टीम द्वारा गत् शाम मुखबिर सूचना पर  एक लोडिंग गाडी में अवैध रुप से पशु परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

         प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी की शाम को जिले के धरनावदा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम विजयपुर की ओर से एक लोडिंग गाडी क्रमांक RJ14 GT 2967 में अवैध तरीके से भैसें एव पाडे भरकर छबडा राजस्थान की ओर ले जाए जा रहे हैं। अवैध पशु परिवहन की इस सूचना के मिलते ही धरनावदा थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल धरनावदा-सनोतिया गांव के बीच वाहन चेकिंग लगाकर उक्त वाहन के आने का इंतजार किया, जहां कुछ ही देर बाद सनोतिया गांव की ओर से उक्‍त लोडिंग गाड़ी के आने पर पुलिस फोर्स द्वारा उसे रोक लिया गया एवं जिसके चालक एवं साथ में बैठे हुए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपने नाम सोनू पुत्र रामकरण बावरिया उम्र 27 साल एवं नाथूलाल पुत्र तेजाराम बावरिया उम्र 31 साल निवासीगण जयपुर राजस्थान के होना बताए । पुलिस द्वारा लोडिंग गाड़ी को चैक करने पर उसमें बडे ही क्रूरता पूर्वक एवं ठूंस-ठूंसकर 03 नग भैंसे एवं 07 नग पाडे कुल 10 नग मवेशी भरे हुये पाये गये, जिन्‍हें पुलिस द्वारा आजाद कराकर सकुशल ग्राम डोंगर गौशाला भिजवाया गया एवं अवैध पशु परिवहन में प्रयुक्त लोडिंग गाडी कीमती 12 लाख रूपये को विधिवत जप्त कर अवैध पशु परिवहन में संलिप्‍त दोनों आरोपियों के विरूद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 46/25 धारा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) एवं मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 66/192ए, 46/196, 56/192 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई । 

   धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे, सउनि राजेश भिलाला, प्रधान आरक्षक प्रदीप कुशवाह, आरक्षक राकेश गुर्जर, आरक्षक सोनू जाटव, आरक्षक प्रदुम्‍न शर्मा एवं आरक्षक कपिल ओझा की भूमिका रहीं।

Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User