कोतवाली पुलिस ने रात्रि गस्‍त में स्कूटी पर गांजा तस्‍करी करते नशा तस्‍कर पकड़ा

Thursday, February 20, 2025 - 21:17
Updated: 2 years ago
0
कोतवाली पुलिस ने रात्रि गस्‍त में स्कूटी पर गांजा तस्‍करी करते नशा तस्‍कर पकड़ा

गुना (आरएनआई) कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन भदौरिया एवं उनकी टीम द्वारा बीती रात गस्‍त के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्‍करी करते हुए स्‍कूटी सबार नशे का सौदागर गिरफ्तार किया गया  है ।   

उल्लेखनीय है कि बीती रात गुना कोतवाली से पुलिस की एक टीम टीम बूढ़े बालाजी, हरिपुर रोड़ क्षेत्र में गस्‍त पर थी, इसी दौरान हरिपुर रोड़ पर हाईवे अंडर ब्रिज के पास हरिपुर तरफ से आ रही एक स्‍कूटी सबार व्‍यक्ति पुलिस को देखकर एकदम से सकपका गया और स्‍कूटी को मोड़कर वापस लौटने का प्रयास करने लगा, जिसके संदिग्‍ध लगने पर पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर रोक लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम सोनू पुत्र रामचरण प्रजापति उम्र 38 साल निवासी बूढे बालाजी गुना का होना बताया और जो अपने दोनों पैरों से विकलांग था । जिसके पुलिस को देखकर इस तरह भागने का प्रयास किये जाने पर जिस पर संदेह होने से उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसकी स्‍कूटी पर रखे एक थैले से 4.70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । आरोपी के कब्‍जे से बरामद गांजा कीमती 60 हजार रूपये एवं गांजा तस्‍करी में प्रयुक्‍त स्‍कूटी कीमती 90 हजार रूपये कुल कीमती करीबन 1.50 लाख रूपये का मशरूका आरोपी से विधिवत जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 113/25 धारा  8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

              नशे के विरूद्ध गुना कोतवाली पुलिस की उपरोक्‍त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक कांतिप्रसाद दिवाकर, उपनिरीक्षक कुशल पाल, प्रधान आरक्षक भानु तोमर, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक विशाल माथुर, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी एवं आरक्षक अरविन्द काछरे की विशेष भूमिका रही है।


Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User