दो शिक्षकों में हुई लड़ाई वीडियो हुआ वायरल, डीओ का नाम लेकर हाजिरी रजिस्टर पर लाल लीट फेरी

जिला शिक्षा अधिकारी सीएस सिसोदिया ने Rni को बताया कि में अभी उकावद में हूं और मामले को संज्ञान में लिया हैं, उक्त शिक्षक के द्वारा शासकीय दस्तावेज को लाल स्याही से काटा गया हैं। ओर अपने शिक्षक से अभद्र व्यवहार किए जाने व रजिस्टर में ऐसा करने में वरिष्ठ अधिकारी का नाम लिया जाना गंभीर हैं। इनपर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

Saturday, December 16, 2023 - 12:46
0

गुना, (आरएनआई) मकसूदनगड़ मधुसूदनगढ़ के उकावद हाई स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो शिक्षकों में जमकर तू तू मैं मैं हो रही है, और लड़ाई झगड़ा होने की भी खबर निकलकर सामने आ रही है, इस मामले में उकवाद हाई स्कूल में पदस्थ जगदीश चंद्र शिकारी द्वारा पुलिस में और शिक्षक विभाग के अधिकारियों से लिखित तौर पर शिकायत की गई है और कार्रवाई करने की मांग ने की है,जगदीश चंद्र शिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, गिर्राज किशोर साहू ने हाजिरी उपस्थिति रजिस्टर पर 15.12.2023 से लेकर 28.12.2023 तक लाल लीड से लाइन फिर दी हैं, जिससे कि मैं अपनी उपस्थिति स्कूल में दर्ज ना कर सकूं, जबकि,जगदीश चंद्र शिकारी द्वारा पुलिस में दिए गए शिकायती आवेदन में कहां है कि, मेरे पूछने पर,गिर्राज किशोर साहू मुझे अब शब्द का प्रयोग करने लगा, और मुझे से झुमा जकी  करने पर उतारू हो गया।

और मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा, जब जगदीश चंद्र शिकारी ने कहा कि मेरे साथ कभी भी कोई घटना घटित, गिर्राज किशोर साहू की जा सकती है, या  मुझे स्कूल में झूठे केस में फसाया भी जा सकता है, या मेरे ऊपर झूठे आरोप षड्यंत्र रचकर लगाई जा सकते हैं, इस मामले में कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से एवं शिक्षा विभाग जिला अधिकारी से जगदीश चंद्र शिकारी द्वारा की गई है, और घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गिर्राज किशोर साहू खुलकर बोल रहा है कि, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता, डीओ,साहब ने कहा था की लाइन खींच देना, अब देखना यह होगा कि मामला मीडिया में आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस मामले पर गिर्राज किशोर साहू के ऊपर क्या कार्रवाई की जाती है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User