देश की अनुमानित जनसंख्या एक जुलाई को 1.39 अरब से अधिक थी: सरकार

सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि बीते एक जुलाई को देश की अनुमानित जनसंख्या 139,23,29,000 थी जबकि चीन की जनसंख्या 142,56,71,000 थी।

Tuesday, July 25, 2023 - 14:15
0
देश की अनुमानित जनसंख्या एक जुलाई को 1.39 अरब से अधिक थी: सरकार

नयी दिल्ली, 25 जुलाई 2023, (आरएनआई)। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि बीते एक जुलाई को देश की अनुमानित जनसंख्या 139,23,29,000 थी जबकि चीन की जनसंख्या 142,56,71,000 थी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस सांसद दीपक बैज के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

बैज ने सवाल किया था कि क्या भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है?

इसके जवाब में राय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामले के विभाग के अनुमान के अनुसार एक जुलाई, 2023 को चीन की जनसंख्या 142,56,71,000 थी।

मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग द्वारा प्रकाशित जनसंख्या अनुमान संबंधी तकनीकी समूह की रिपोर्ट के अनुसार एक जुलाई, 2023 को भारत की अनुमानित जनसंख्या 139,23,29,000 थी।

राय ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश में आजादी के बाद से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को छोड़कर जाति आधारित जनगणना नहीं हुई हैं।

उनका यह भी कहना था कि कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों ने जाति आधारित आंकड़ों की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User