देवरी चौकी के सिपाही के खिलाफ शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, डिघरूवा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के साथ अभद्रता किए जाने पर डीएम से शिकायत

Thursday, July 31, 2025 - 20:38
Updated: 1 year ago
0
देवरी चौकी के सिपाही के खिलाफ शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, डिघरूवा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के साथ अभद्रता किए जाने पर डीएम से शिकायत

फतेहपुर (आरएनआई) डिघरूवा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के साथ देवरी चौकी के एक सिपाही द्वारा अभद्रता किए जाने पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोलते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।

संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाण्डेय की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि एक छात्रा को टीसी दिलाने के नाम पर छात्रा के साथ गए 112 नंबर जाफरगंज थाना देवरी चौकी के कांस्टेबल सुनील कुमार ने विद्यालय परिसर में अनावश्यक प्रवेश करके पढ़ाई का माहौल खराब किया। साथ ही प्रधानाचार्य का हाथ पकड़ कर झटक कर मोबाइल खींच लिया। यह अभद्र कार्य विद्यालय परिसर में चौदह जुलाई को शिक्षकों व छात्रों के बीच किया। सिपाही ने विद्यालय के प्रधानाचार्य की गरिमा को तार-तार कर दिया। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई हेतु पंद्रह जुलाई को मुलाकात की थी लेकिन एसपी ने सिपाही के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके कारण माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों का मनोबल गिर रहा है। इससे संघ अत्यंत क्षुब्ध है। डीएम से मांग किया कि सिपाही के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर विजयकरण श्रीवास, करूणा शंकर मिश्र, राजेन्द्र शुक्ल, शिव सिंह भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User