दूध में इत्मिनान से नदी का पानी मिला रहा था दूधिया, कलेक्टर ने देखा, फिर ऐसे सिखाया सबक

Wednesday, July 26, 2023 - 22:15
Updated: 3 years ago
0
दूध में इत्मिनान से नदी का पानी मिला रहा था दूधिया, कलेक्टर ने देखा, फिर ऐसे सिखाया सबक

श्योपुर। मिलावट कैसी भी हो वो एक अपराध ही है, लेकिन दूध में पानी की मिलावट को कोई भी अपराध नहीं मानता, इसे एक सामान्य बात की तरह समाज स्वीकार कर चुका है, यही वजह है कि दूधिया ( घर पर दूध बेचने आने वाला व्यक्ति) बिना किसी भय के दूध में पानी मिलाता है और फिर उसे ग्राहकों को देता है।

ये हम आपको इसलिए बता रहे हैं कि पूरा घटनाक्रम इसी से जुड़ा हुआ है, दर असल मामला मप्र के श्योपुर जिले का है, यहाँ पदस्थ कलेक्टर संजय कुमार आज जब मॉर्निंग वॉक पर निकले तो ढेगदा पुलिया पर उन्हें एक दूधिया ढेगदा नदी से पानी लाकर दूध में मिलाते हुए दिखा।

उन्होंने उसकी इस हरकत की फोटो अपने मोबाइल में कैद की और उसे बुलाकर हिदायत दी कि सेवा करने के इस कार्य में इस प्रकार का गलत काम ना करें, इससे ईश्वर नाराज होता है। कलेक्टर ने समझाने के बाद दूधिया से कहा कि आज माफ कर रहा हूँ लेकिन आज के बाद यदि ऐसा करते दिखे तो फिर सजा मिलेगी, कलेक्टर ने दूधिया की हरकत को अपने जिले के ऑफिशियल  ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट की है।

मध्य प्रदेश में मिलावट और भ्रष्टाचार पर सरकार ने जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई हुई है, कहीं भी कोई मिलावटखोर बचता नहीं है, शिकायत मिलते ही शासन की एजेंसियां उसके यहाँ छापे मारकर सुबूत इकट्ठा कर कोर्ट में पेश करती है और फिर उसे सलाखों के पीछे भेजती है लेकिन दूध में पानी की मिलावट को अभी तक किसी कानून के दायरे में नहीं लिया जाता इसीलिए गाँव से दूध बेचने आने वाले अथवा घर पर टंकी में दूध लेकर बेचने आने वाले दूधिये दूध में पानी की मिलावट करते है। ये लोग कहीं से भी पानी भरते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User