दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आठ गिरफ्तार, क्विंटलभर अवैध पटाखे बरामद

Saturday, October 11, 2025 - 21:13
Updated: 1 year ago
0
दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आठ गिरफ्तार, क्विंटलभर अवैध पटाखे बरामद

फतेहपुर (आरएनआई) दीपावली त्योहार से पहले जिले की पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार पर करारा प्रहार किया। हुसैनगंज, असोथर व गाजीपुर थाना पुलिस ने सघन अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से आठ अभियुक्तों को भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी के साथ रंगे हाथों धर दबोचा। जिससे त्योहारी मौसम में सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को हुसैनगंज पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। कस्बा हुसैनगंज चौराहे से संतोष कुमार पुत्र बिन्दा प्रसाद साहू निवासी हुसैनगंज को एक बोरी अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, मवई चौराहे से विमल कुमार उर्फ सोनू पुत्र स्व. रामप्रकाश गुप्ता निवासी मवई के कब्जे से 9 बोरी व 6 कार्टून अवैध आतिशबाजी बरामद की। इसी तरह असोथर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चेकिंग के दौरान नीरज गुप्ता पुत्र शिवगुलाम निवासी वार्ड न0-14 बम्हदेव कस्बा असोथर थाना असोथर, बाबू प्रसाद उर्फ बाबू टेलर पुत्र हृदयलाल निवासी पुत्तु का डेरा कस्बा असोथर, विपिनचन्द्र पुत्र रामप्रसाद, सौरभ पुत्र विपिनचन्द्र, राजीव चन्द्र पुत्र रामप्रसाद निवासीगण ग्राम टीकर को 412 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी पटाखा के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं गाजीपुर थाना पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान शाह कस्बे से इरशाद अली पुत्र अमीरबक्श हालपता कस्बा शाह, स्थायी पता लाला बाजार थाना कोतवाली को एक बोरी में 56.880 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी पटाखा व 01.50 किलोग्राम बारूद सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User