आरएसएस शताब्दी वर्ष पर बहुआ में भव्य पथ संचलन, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर

Saturday, October 11, 2025 - 21:13
Updated: 1 year ago
0
आरएसएस शताब्दी वर्ष पर बहुआ में भव्य पथ संचलन, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर

बहुआ, फतेहपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में बहुआ कस्बे में भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे मंडल व बहुआ खंड के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित रूप से सहभागिता की और नगर में राष्ट्रभक्ति एवं एकता का संदेश दिया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत खेल मैदान पानी टंकी से हुआ, जहां से स्वयंसेवकों का सुव्यवस्थित दस्ता नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा। संचलन के दौरान नगरवासी राष्ट्रगीतों की धुनों पर झूम उठे और जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। मुख्य विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह ने बौद्धिक संबोधन दिया। जिसमें उन्होंने संघ के 100 वर्ष की गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर व समाज निर्माण में पंच परिवर्तन के बारे प्रकाश डाला। कार्यक्रम का नेतृत्व सत्यम ने किया, जिनके नेतृत्व में लगभग डेढ़ सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने अनुशासन, ऊर्जा और संगठन की भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। पूरे नगर में पथ संचलन के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष गूंजते रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User