दिव्यांग सपा नेता ने पेश की मानवता की मिसाल बीमारी से जूझ रहे पत्रकार को पहुंचाई आर्थिक मदद

Friday, August 4, 2023 - 20:03
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या(आरएनआई)- अयोध्या। जनपद के एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार महेश शंकर गौड़ इस समय एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं पैसे का अभाव होने के कारण इलाज कराने में भी असमर्थ है जिसको देखते हुए दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने उनके इलाज के लिए  ₹11000 की आर्थिक मदद पहुंचाई है।भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए पंडित समरजीत ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा केवल पत्रकारों पर उत्पीड़न कर रही है पत्रकारों को तरह-तरह की योजनाओं का लॉलीपॉप देकर उनको बरगलाने का काम कर रही है। जो पत्रकार निष्ठा और पूरी इमानदारी से कार्य कर रहे हैं यदि किसी भी तरीके से वह बीमारी या अन्य समस्याओं से परेशान रहते हैं तो सरकार उनकी मदद करने में फेल साबित हुई है। उन्होंने कहां की पत्रकार की समस्या को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और इनकी बीमारी में अधिक से अधिक आर्थिक सहायता कराने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि पत्रकार की मदद के लिए सभी आगे हैं जिससे इलाज में इनको सहायता मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User