दिवाली से पहले ग्वालियर क्राइम ब्रांच का एक्शन, अवैध हथियार बेचने आये तीन हथियार तस्कर डील से पहले ही गिरफ्तार

Friday, October 25, 2024 - 00:00
Updated: 2 years ago
0
दिवाली से पहले ग्वालियर क्राइम ब्रांच का एक्शन, अवैध हथियार बेचने आये तीन हथियार तस्कर डील से पहले ही गिरफ्तार

ग्वालियर (आरएनआई) दिवाली को देखते हुए ग्वालियर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है पड़ोसी जिले भिंड और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों से ग्वालियर में अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले तस्करों पर खास नजर रखी जा रही है, एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया है जिसका परिणाम आज दिखाई दिया है, पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और जिन्दा राउंड बरामद किये हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जिसका नाम विपेन्द्र सिकरवार है अपने दो साथियों के साथ हथियार तस्करी हेतु ग्वालियर झॉसी बायपास सूरों बेहटा पुल के पास आने वाला है। इस सूचना के बाद एसपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तस्करों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

भागने का किया प्रयास, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 
क्राइम ब्रांच की टीम जब ग्वालियर झांसी बायपास सूरों बेहटा पुल के पास पहुंची तो वहां तीन व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये के एक अपाचे मोटर साइकिल के पास खड़े दिखे। तीनों व्यक्तियों ने क्राइम ब्रांच टीम को देखकर दौड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने पीछा कर बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तीनों बदमाशों के पास मिले अवैध हथियार 
पकड़े गये तीनों व्यक्तियों से नाम पूछा तो उन्होने अपने नाम विपेन्द्र सिकरवार, रामू कुशवाह और लवकुश कुशवाह बताया। तलाशी लेने पर विपेन्द्र सिकरवार के जेब से 32 बोर के दो जिंदा राउण्ड एवं उसके पीठ पर नीले-हरे रंग का पिट्ठू बैग को चेक करने पर बैग के अंदर 32 बोर की 02 देशी पिस्टल मय दो मैगजीन, रामू कुशवाह के पास से 32 बोर की एक देशी पिस्टल मय मैगजीन मिली तथा जेब से 32 बोर के दो जिंदा राउण्ड, एक अपाचे मोटर साइकिल एवं लवकुश कुशवाह के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा तथा जेब से 315 बोर के 20 जिंदा राउण्ड मिले।

क्राइम ब्रांच आरोपियों से कर रही पूछताछ 
पुलिस ने आरोपियों के पास मिले अवैध हथियारों को जब्त कर लिया और आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज कर लिया। क्राइम ब्रांच तीनों तस्करों से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ कर रही है।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User