दिल्ली में जज की संदिग्ध मौत: ग्रीन पार्क में अमन कुमार शर्मा का शव मिला, जांच जारी
नई दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में शनिवार को एक जज की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में सचिव पद पर कार्यरत थे।
पुलिस के अनुसार, सफदरजंग एन्क्लेव थाना क्षेत्र में स्थित उनके आवास से पीसीआर कॉल मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
सूचना मृतक के रिश्तेदार द्वारा दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके।
इस घटना ने न्यायिक जगत में भी चिंता पैदा कर दी है और सभी की नजर अब जांच के नतीजों पर टिकी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)