दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की बारिश की संभावना है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को मौसम में अचानक बदलाव के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोधी रोड, नेहरू स्टेडियम, आर.के. पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी और तुगलकाबाद सहित कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
इसके अलावा एनसीआर के ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और मानेसर में भी अगले दो घंटों के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
आईएमडी ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित हो सकता है, हालांकि इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)