दारुल उलूम पहुंचे अफगान विदेश मंत्री, हदीस पढ़ने की इजाजत मिली; भारी भीड़ के चलते संबोधन रद्द
देवबंद (आरएनआई) अफगानिस्तान के तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलाना आमिर खान मुत्ताकी आज दारुल उलूम देवबंद पहुंचे। उनका स्वागत संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी और 15 प्रमुख उलमा ने किया।
मुत्ताकी का काफिला सुबह दिल्ली से रवाना होकर लगभग 12 बजे देवबंद पहुँचा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और महिला पत्रकारों को अलग स्थान पर बैठने के लिए कहा गया।
दारुल उलूम में मुलाकात के दौरान मुत्ताकी ने हदीस का सबक लिया और उसे पढ़ाने की इजाजत प्राप्त की। मोहतमिम ने उन्हें हदीस-ए-सनद भी दी, जिसके बाद उनके नाम के साथ 'कासमी' जुड़ गया।
मुत्ताकी छात्रों से मिलने और लाइब्रेरी में संबोधन देने वाले थे, लेकिन भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से उनका संबोधन रद्द कर दिया गया। इस दौरान छात्रों ने पुष्पवर्षा और सेल्फी लेने के लिए भी उत्साह दिखाया।
मुत्ताकी की यह भारत यात्रा उनकी पहली है, जिसमें वे छह दिवसीय दौरे पर हैं और पहले ही दिल्ली में कई अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



